दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने 24 ×7पशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ का उद्घाटन सरकारी पशु चिकित्सालय, जोरावर सिंह मार्ग, तीस हजारी, दिल्ली में किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब पशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध होगी। दिल्ली के लोगों को पशु स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सहायता के लिए पशुपालन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 011 -23967555 जारी किया है।
विकास मंत्री गोपाल राय ने आगे बताया कि दिल्ली में पहली बार 24 ×7 पशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को सरकारीअस्पताल में शुरु किया गया है।
विकास मंत्री ने बताया कि दिल्ली के सभी जिलों में 24 ×7 पशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँका अस्पताल बनाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस से पशु-पक्षिओं को उनके पास ही स्वास्थ्यसेवाएँ उपलब्ध हो जायेगी।
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में पहली बार पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पालिसी बनाई गई है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब तक पशु-पक्षी के कल्याण एवं स्वास्थ्य देखभाल के लिए कोई पालिसी नहीं बनी थी।
विकास मंत्री ने कहा कि दिल्ली में सभी 272 वार्डों में पशुओं के अस्पताल बनाए जाएंगे।
गोपाल राय ने बताया कि पशु पालन विभाग में डॉक्टरों कि कमी को भी जल्द दूर किया जायेगा।
उन्होंने आगे बताया कि पशु स्वास्थ्य देखभालएवं नए सरकारी अस्पताल बनाने के लिए दिल्ली सरकार विभाग के बजट में भी बढोतरी कर रही है।