मुंबई:EROS TIMES:23 मार्च को कंगना रनौत का बर्थडे होता है। इस साल कंगना 31 साल की हो रही हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि वो अपने करियर के शुरू के दिनों में बहुत निराश हो चुकी थीं और वो फ़िल्म न मिलने की स्थिति में पोर्न फिल्में तक करने की सोचने लगीं थीं। लेकिन, गैंगस्टर फ़िल्म मिलने के बाद जैसे उनके करियर को एक दिशा मिली।
काफी मुश्किलों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। अपने कैर्रिएर को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेहनत करने वालो की कभी हार नहीं होती ये उन्होंने साबित कर दिया।
और अपने जन्मदिन के अवसर पे उन्होंने अपने फैंस को बखूबी उदहारण दिया, पेड़ और पौधे लगा कर और इस तरह उन्होंने अपने दिन की शुरुआत की
अपने माता-पिता के साथ मनाली में। हाल ही में कंगना ने मनाली में अपने लिए एक शानदार बंगला खरीदा है।