गौतम बुद्धनगर
भारतीय जनता पार्टी नोएडा-61 विधानसभा के प्रत्याशी पंकज सिंह के चुनावी अभियान की शुरूआत सैक्टर-33 नोएडा से की। इस प्रचार अभियान के दौरान पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर भी उपस्थित रहे। इसके बाद जनता फ्लैट सैक्टर-71, 73, रेजिडेन्सी सैक्टर-120 व बारात घर सैक्टर-122 नोएडा में प्रचार-प्रसार किया। दोपहर में नोएडा विधानसभा के प्रत्याशी पंकज सिंह ने चकषाहबेरी, मार्डन महागुन सैक्टर-78, सामुदायिक केन्द्र बरौला, लोटस ओरल अपार्टमेन्ट सैक्टर-100 नोएडा में प्रचार किया और उन्होने घर-ंउचयघर जाकर जन संपर्क किया तथा सैक्टरवासियों का आषीर्वाद लिया।
प्रत्याशी श्री पंकज सिंह जी ने कहा कि नोएडा में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगे। इसके लिये नई नीति बनाई जायेगी। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान किया जायेगा।सायंकालीन के समय सैक्टर-48, सैक्टर-22 व सैक्टर-12 नोएडा में भी उन्होंने प्रचार प्रसार किया। जन संपर्क के दौरान प्रत्याशी पंकज सिंह जी के छोटे भाई नीरज सिंह जी ने भी सैक्टर-55, सैक्टर-56, ममूरा, सर्फाबाद, सदरपुर, जलपुरा, हिण्डन विहार, रायपुर व सैक्टर-19 नोएडा में जन संपर्क कर वोट मांगे तथा ग्रामवासी व सैक्टर वासियों का आशीर्वाद लिया। चुनावी प्रचार के दौरान प्रत्याशी पंकज सिंह जी की माता श्रीमती सावित्री सिंह व पत्नी सुषमा सिंह व नोएडा विधायक विमला बाथम ने भी श्रमिक कुंज, सदरपुर कालोनी, राजीव कालोनी, भंगेल व सैक्टर-35 नोएडा में घर-घर जाकर जन संपर्क किया व वोट मांगें।