दिल्ली:EROS TIMES: प्रतिष्ठित आईआईटी दिल्ली के छात्रों के साथ समाधान अभियान ने बाल यौन शोषण की रोकथाम को लेकर लोगों को संवेदनशील और जागरूक बनाने का अभियान शुरू किया है।
इस अभियान की शुरुआत मालवीय नगर से करते हुए 100% संवेदनशीलता के लक्ष्य को हासिल करना तय किया गया।
समाधान अभियान की अध्यक्षा अर्चना अग्निहोत्री ने बाल यौन शोषण के बारे में जनता में गलत जानकारी के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है, लगभग 53% भारतीय बच्चे यौन शोषण से पीड़ित हैं। अगर हमारे देश में देश के भविष्य हमारे बच्चों के शोषण का यह उच्च प्रतिशत है तब यह स्थिति भयावह है।
मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती ने संचार अभियान की प्रस्तुतकर्ता दीपिका सिंह प्रस्तुति से प्रभावित होकर बाल यौन शोषण पर मानसिकता बदलने के इस प्रयास को बिना शर्त समर्थन व्यक्त किया है।
बाल यौन शोषण भयंकर रोग की तरह फैला हुआ है।
लेकिन हम इसके बारे में बात नहीं करते हैं। आज हम अंतरिक्ष की बात तो करते हैं लेकिन अपने बच्चों पर हो रहे इस शोषण को स्वीकारने को तैयार नहीं हैं कि यह हमारे आस-पास हो रहा है।
अर्चना अग्निहोत्री ने अभियान के सदस्यों दीपिका सिंह शिखा कुलश्रेष्ठ ,जगदीप मिश्रा ,मोहित श्रीवास्तव और रेखा वर्मा के साथ समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाधान अभियान एक ऐसे समाज को वास्तविक बनाने के लिए अपील करते हैं जहां बाल यौन शोषण से मुक्त होने का हर एक बच्चे का अधिकार और कल्पना नहीं वास्तविकता हो।