दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में अभूतपूर्व और कमरतोड़ बढ़ौत्तरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए।
नई दिल्ली, 10 सितम्बर, 2018- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत बंद के आव्हान पर दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में अभूतपूर्व और कमरतोड़ बढ़ौत्तरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुष्मिता देव ने महिला कांग्रेस द्वारा आईटीओ क्रौसिंग पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग दामों में वृद्धि पर जोर-शोर से बोलते थे वे आज जब पेट्रोल की कीमत 80 रुपये के पार हो गई है, वे चुप क्यों है?
पेट्रोल पर एक्साईज की ड्यूटी बढ़कर 36.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय प्रति लीटर पेट्रोल पर एक्साईज ड्यूटी सिर्फ 9.48 रुपये थी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को देश भर में आम आदमी की परेशानियों से कोई लेना देना नही है।
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं से घबराई हुई है क्योंकि उन्होंने आज के विरोध प्रदर्शन के लिए इतने सारे पुलिस बंदोबस्त किए है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जिस तरह महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए जागरुकता दिखाई है यदि वो दिल्ली भर में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने में दिखाती तो दिल्ली एक सुरक्षित शहर बन जाता।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुष्मिता देव ने दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बस में सफर किया और बस में मौजूद सवारियों से पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर उनकी राय जानी।