जलवायु विहार सामुदायिक केंद्र, सैक्टर–21, नोएडा में 68वें गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर सैक्टर-21 और 25; और आस -पास के निवासियों ने दीप और मोमबतियां जलाकर अपने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों की कुर्बानियों को याद किया और उन्हें श्रधांजलि अर्पित की| सभी ने 2 मिनट का मौन रखा |150 से ऊपर लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया | इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट श्री एनपी सिंह उपस्तिथ थे | श्री एनपी सिंह जी ने सभी उपस्थित निवासियों से आने वाले विधान सभा चुनाव में धर्म, जाति से उपर उठकर निर्भीक होकर अपना वोट डालने की गुजारिश की और कहा की चुनाव को भी एक पर्व की तरह मनाना चाहिए | और अपने देश की ओर अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाना चाहिए | जे वी सी सी के अध्यक्ष कमोडोर अशोक साहनी जी ने जल वायु विहार वासियों को धन्यवाद दिया और “भारत माता की जय” के नारे लगाकर सभी में जोश भर दिया |
26 जनवरी 17 को सुबह 9 बजे, जेवीसीसी, अध्यक्ष कमोडर अशोक साहनी ने सैक्टर 21, 25 के निवासियों के समक्ष ध्वजारोहण किया और 68 वां गणतन्त्र दिवस मनाया | राष्ट्रीय गान के पश्चात सभी उपस्तिथ लोगों ने वन्दे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे लगाये और सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत गया | ऐसा जेवीसीसी, के इतिहास में पहली बार हुआ की 200 से अधिक लोगों ने ध्वजारोहण में हिस्सा लिया हो |