नोएडा:EROS TIMES: श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा द्वारा षष्टम नि:शुल्क कायस्थ विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मलेन सेक्टर 55 के बारातघर में आयोजित किया गया |
इस सम्मलेन में 400 से अधिक लोग सम्मिलित हुए व अपने बच्चों के प्रोफाइल व बॉयोडाटा साझा किए।
राजन कुमार ने कहा की वे दहेज़ लेने के सखत खिलाफ हैं और लोगों से भी इसका विरोध करने का आवेदन करते हैं।
उन्होंने ये भी कहा की जो भी जोड़े सामूहिक विवाह के लिए तैयार होंगे उनके विवाह का सारा खर्च उनकी संस्था उठायेगी।
उनके द्वारा चलाई जा रही वेबसाइट kayasthvivah.com भी लोगों ने सराहा व उसपे अपना पंजीकरण कराया।
इस कार्यक्रम में ओम विश्रांति की अध्यक्ष ज्योति सक्सेना, आर. डी सक्सेना , करुणेश शर्मा, अतुल नागपाल, संजीव माथुर , अंजनी कुमार , आर डी श्रीवास्तव, ओ पी श्रीवास्तव, गाज़ियाबाद से अशोक श्रीवास्तव, आर एन श्रीवास्तव, आलोक सिंह ने अपना भरपूर सहयोग दिया।