नोएडा:EROS TIMES: जनशक्ति सेवा समिति की मासिक बैठक समिति के सेक्टर-50 स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा में फ्लोर वाइज रजिस्ट्री (फ्री होल्ड) करने हेतु उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा जायेगा।
नोएडा के गोल चक्करों पर आये दिन जो जाम लगा रहता है उसके निदान हेतु सभी गोल चक्करों पर रेड लाइट की व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक और प्रशासन को पत्र लिखा जायेगा।
100 नंबर की जो व्यवस्था चरमरा गयी है उसको सुचारु रूप से चलने के लिए प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जायेगा।
गौतम बुद्ध नगर के सभी तालाबों के सौदर्यीकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखा जायेगा।
नोएडा क्षेत्र के अंदर आने वाले सभी सेक्टरों और गावों में आवारा पशुओ से क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।
बैठक में समिति के चेयरमैन रवि कांत मिश्रा, मुख्य संरक्षक अनिल मिश्रा, अध्यक्ष वीरेश तिवारी, महासचिव शिवलाल सिंह, नरेश प्रधान, मोहन वर्मा, शैलेन्द्र बरनवाल आदि उपस्थित थे।