नोएडा; इंस्टीट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते 90.4 ने अपना नौंवा स्थापना दिवस मनाया। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जेकेजी इंटरनेशनल म्युजिकल ग्रुप ने नई धुन पेश कर सबका मन मोहा।
सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि सलाम नमस्ते पिछले आठ वर्षों से संसाधनहीन बच्चें, बरिष्ट नागरिक, भारतीय संस्कृति के विकास, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक प्रतिभा एवं लुप्त होती कलाओं को जीवित में सतत प्रयास करता रहा है। उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में सलाम नमस्ते संगीत प्रेमियों के प्रतिभा को सार्वजनिक मंच प्रदान करने के लिए “जस्ट अबाउट म्युजिक” कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें देश के सभी भाषाओं के संगीतज्ञों को रेडियो के माध्यम से अपनी प्रतिभा पेश करने का अवसर दिया जाएगा।
रेडियो द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में एक ओर जहां संगीत के माध्यम से विगत वर्षों के उपलब्धियों को गीत के माध्यम से पेश किया गया वहीं सामुदायिक आरजे प्रांजली ने डिजिटल इंडिया और मेकइन इंडिया पर गीत पेश किए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सलाम नमस्ते को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संसाधनहीन बच्चों पर प्रसारित कार्यक्रम चक दे छोटू के लिए बेस्ट रेडियो प्रोग्राम की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।