नोएडा:EROS TIMES: श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
इस दौरान सत-नाम, वाहे गुरु, जो बोले सो निहाल…आदि नारे लगाते हुए सिक्ख धर्मावलंबी शामिल हुए।
नगर कीर्तन का शुभारंभ सेक्टर 11 स्थित गुरुद्वारा साहिब से हुआ, जो विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करने के पश्चात सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में संपन्न हुआ।कीर्तन मंडली की अगुवाई पंच प्यारे हाथ में तलवार लिए कर रहे थे।
पंच प्यारे के ठीक पीछे फूलों से सजी हुई गाड़ी में लोग गुरु ग्रंथ पाठ करते चल रहे थे और उनके पीछे सभी सिक्ख समुदाय के लोग गुरु का गुनगान करते हुए बढ़ रहे थे।
सेक्टर 18 पहुचने पर कीर्तन मंडली का व्यापार मंडल सेक्टर 18 के पदाधिकारियों संरक्षक एवं जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नरेश कुच्छल, चैयरमेन एच के दुआ, अध्यक्ष गुड्डू यादव सहित अन्य द्वारा आर्चीज़ चौराहे पर कीर्तन मंडली का फूल मालाओं से जोर दार स्वागत किया एवं कीर्तन मंडली के साथ चल रहे श्रद्धालुओ हेतु जलपान की व्यवस्था की गई।
व्यापार मंडल संरक्षक नरेश कुच्छल एवं चैयरमेन एच के दुआ ने बताया कि सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
उन्होंने प्रेम व मिल्लत का संदेश दिया है।
हमें उनके बताए मार्गो पर चलने की जरूरत है। अध्यक्ष गुड्डू यादव ने कहा कि 1699 में उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की उनके “पांच धर्म लेख सिखों” सिखों का हमेशा मार्ग दर्शन करते हैं इस अवसर पर संरक्षक नरेश कुच्छल, चैयरमेन एच के दुआ, महासचिव आजिम अली, अध्यक्ष गुड्डू यादव, पी के अरोड़ा, गणेश अग्रवाल, तरुण चोपड़ा, सुशील चौहान, समाजसेवी बबलू पंडित, सुरेश चौहान, योगेंद्र सिंह, मनमीत सिंह सहित अन्य व्यापारी एवं स्थानीय निवासी शामिल रहे।