नोएडा:EROS TIMES: श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा एवं श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास नोएडा द्वारा श्री शिव शक्ति मंदिर, ब्लाक सी, सेक्टर 55, नोएडा में वार्षिक यम द्वितीया पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
यम द्वितीया का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया अर्थात कार्तिक महीने के उजाले पाख के दूसरे दिन मनाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं नवग्रह पूजन से हुई, जिसके बाद श्री चित्रगुप्त का भव्य पूजन व् भजन हुआ।
पूजन राजन कुमार ने अपनी धर्मपत्नी बेबी राजन व दोनों बेटों शर्वेश व ज्ञानेश के साथ किया जिसे पंडित रामनारायण शाश्त्री ने संपन्न कराया।
पूजन समारोह के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे 700 से अधिक लोगों ने भोजन किया।
कार्यक्रम के दोरान ओम विश्रांति की अध्यक्ष ज्योति सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष, गाजियाबाद पूर्वांचल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, आर डी श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा, डॉक्टर समरजीत चौधरी, डॉक्टर सीमा एल कृष्णा, डॉक्टर मोनिका शर्मा, संजीव माथुर, करुणेश शर्मा, अतुल नागपाल, बाल कृष्ण बाली, मुरारी श्रीवास्तव, शैल माथुर, सीमा सिन्हा, सेक्टर 55 के गणमान्य अतिथि गण ने भी दिलो जान से काम में सहयोग दिया।