नोएडा:EROS TIMES: भारतीय जनता पार्टी गौतम बुध नगर / नोएडा महानगर के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ ग्रेटर नोएडा कैलाश सभागार में हुआ |
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अतुल गर्ग , रसद एवं खाद्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार, दादरी विधायक तेजपाल नागर , जेवर विधायक धीरेन्दर सिंह , पूर्व मंत्री वेदराम भाटी नोएडा महानगर के अध्यक्ष राकेश शर्मा, विजय भाटी ,सदस्यता प्रमुख बिजेन्दर नागर , सुभाष भाटी , चेयरमैन दादरी , सतेंदर शिशोदिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा सदस्यता अभियान में कई वर्गों में लोगो को सदस्यता दिलकर बीजेपी में जोड़ा गया |
गौतम बुध नगर में लगभग 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया, सभी अतिथियों ने बीजेपी के सभी कार्यकर्ता को सम्बोधित किया, की जिस तरह से आप लोकसभा चुनाव में विजय हासिल की है हमें गर्व है की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने और अपना सहयोग प्रदान करें |
इस कार्यक्रम में नोएडा महानगर एवं गौतम बुध नगर के सभी मंडल अध्यक्ष, जिले के महामंत्री शामिल रहे |