नोटबंदी के चलते विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7 फीसदी कर दिया

नोटबंदी के चलते विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7 फीसदी किया

नई दिल्ली। नोटबंदी के चलते विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। विश्व बैंक ने पहले इस साल के लिए 7.6 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जताया था। हालांकि, बैंक ने यह भी कहा है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में भारत की ग्रोथ रेट 7.6 फीसदी और 2018-19 में 7.8 फीसदी रहने की संभावना है। नवंबर महीने में नोटबंदी की घोषणा के बाद विश्व बैंक की यह पहली रिपोर्ट है। वहीं दूसरी ओर, विश्व बैंक ने वर्ष 2017 में ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान 2.7 फीसदी जताया है।

क्या हैं रिपोर्ट की खास बातें-
विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सरकार की ओर से सर्कुलेशन में से 500 और 1000 रुपये के नोट वापस लेने और उसकी जगह नए नोट जारी करने से वर्ष 2017 में ग्रोथ धीमी रहेगी। भारत की ग्रोथ रेट 31 मार्च 2017 को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में 7 फीसदी रह सकती है। विश्व बैंक ने कहा, “नोटबंदी के साथ-साथ बढ़ती तेल की कीमतें और एग्री प्रोडक्शन कम रहने की चुनौतियां भी बनी हुई हैं।”

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, उभरते बाजार में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली इकोनॉमी बना हुआ है।

रिफॉर्म्स के रफ्तार पकड़ने से वित्तीय वर्ष 2018 में भारत की ग्रोथ रेट 7.6 फीसदी और वित्तीय वर्ष 2019 में 7.8 फीसदी हो सकती है। मेक इन इंडिया कैम्पेन भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सपोर्ट कर सकता है। इसमें घरेलू मांग और पॉलिसी रिफॉर्म्स से मदद मिलेगी।

 

  • Related Posts

    दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में रेस्टोरेंट्स और फ़ूड आउटलेट्स को 24 घंटे संचालन की अनुमति

    EROS TIMES: दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में फ़ूड आउटलेट्स और रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे संचालन की अनुमति दी जाएगी। अब दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी…

    फ्रेओ की अनूठी और किफायती बीमा पेशकश शुरू

    EROS TIMES: भारत के अग्रणी डिजिटल फाइनेंस ऐप फ्रेओ ने भारत के बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से कॉर्पोरेट एजेंट लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। यह उपलब्धि फ्रेओ को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पोलैंड दूतावास के प्रमुख पिओत्र स्विटल्स्की ने किया एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा

    • By admin
    • April 19, 2025
    • 71 views
    पोलैंड दूतावास के प्रमुख  पिओत्र स्विटल्स्की ने किया एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा

    कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को राहुल गांधी समझता है, जो हर वो चुनौती स्वीकार करने को तैयार है जिसके तहत अपने संविधान को मजबूत रख सके – देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • April 19, 2025
    • 67 views
    कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को राहुल गांधी समझता है, जो हर वो चुनौती स्वीकार करने को तैयार है जिसके तहत अपने संविधान को मजबूत रख सके – देवेन्द्र यादव

    स्वर्गीय जय किशन कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा थे जिनके निधन से पार्टी को बड़ी छति हुई है – देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • April 18, 2025
    • 59 views
    स्वर्गीय जय किशन कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा थे जिनके निधन से पार्टी को बड़ी छति हुई है – देवेन्द्र यादव

    एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘साइ – कॉन 2025’’ इनोवेट एंड इटीग्रेटेड इंर्टनशिप कार्यक्रम का आयोजन

    • By admin
    • April 3, 2025
    • 60 views
    एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘साइ – कॉन 2025’’ इनोवेट एंड इटीग्रेटेड इंर्टनशिप कार्यक्रम का आयोजन

    वक़्फ बोर्ड में ऐसा क्या है? जिसके बदलाव से मुसलमान है डरा हुआ!

    • By admin
    • April 3, 2025
    • 116 views
    वक़्फ बोर्ड में ऐसा क्या है? जिसके बदलाव से मुसलमान है डरा हुआ!

    वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हमे तसल्ली दे सकती है लेकिन हमें जीतने की रणनीति पर काम करना होगा।- देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • April 3, 2025
    • 50 views
    वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हमे तसल्ली दे सकती है लेकिन हमें जीतने की रणनीति पर काम करना होगा।- देवेन्द्र यादव