दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली के जनकपुरी में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रोग्राम को पंजाबी व सिख वेलफेयर सोसाइटी और दिल्ली पुलिस की ओर से आयोजन किया गया था।
जिसमें करीब 400 बच्चों ने इसमें भाग लिया जिसमें DCP सुमन नलवा सोसाइटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह दुग्गल अशोक चुग ने नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया।
अशोक चुग ने कहा परमजीत सिंह पम्मा हमेशा समाज के लिए कार्य करते रहते हैं, जब भी कभी समाज में कोई भी दिक्कत आई है तो उन्होंने बढ़-चढ़कर उसमें आवाज उठाई है।
परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि हमें महिलाओं का मान सम्मान करना चाहिए और समय-समय पर बच्चों और महिलाओं को आत्मरक्षा की जानकारी देनी चाहिए, जिसमें महिलाओं पर हो रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगे। इस अवसर सतीश भारद्वाज, गुरप्रीत सिंह, राजेश शर्मा उपस्थित थे।