नई दिल्ली:EROS TIMES: “आज हम जो कुछ भी हैं, इन्हीं लोगों के विश्वास की वजह से हैं। हमारी कोशिश है कि हमारी जिंदगी का हर पल देश की सेवा में बीते।“ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बदरपुर विधानसभा में लोगों के साथ जनसंपर्क के बाद अपने ये एक ट्वीट में लिखा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जून, 2019, गुरुवार को बदरपुर विधानसभा के विभिन्न हिस्सों का दौरा करके लोगों से उनकी समस्याएं सुनी।
स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आपके यहां पानी की समस्या है।
सीवर की समस्या है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। मैं इन तीनों का इंतजाम करके आया हूं। आपके लिए आज तीन खुशखबरी लेकर आया हूं।“
उन्होंने कहा, “आपके यहां पानी की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इनमें एक हफ्ते के अंदर गंगा वाटर आना शुरू हो जाएगा।
अब आपके घरों में टोंटी से गंगा वाटर मिलने लगेगा।
केवल चार गलियों में पानी की पाइप लाइन अभी तक नहीं पड़ी है। इसी महीने इन चार गलियों में भी पानी की पाइप लाइन डलनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद यहां भी गंगा वाटर मिलने लगेगा।“
अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा, “पूरे इलाके 15 दिन में सीवर की पाइप लाइन डलनी शुरू हो जाएंगी।
इसका टेंडर हो चुका है। जिस-जिस गली में सीवर पड़ता जाएगा, उन-उन गलियों का निर्माण भी साथ-साथ होता जाएगा। ऐसा होने से आप सबको अब बारिशों में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिशों तक आपकी गलियां पक्की हो जाएंगी।“
स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “एक बार सीवर पड़ जाएगा तो नालियों की गंदगी सीवर में जाया करेगा।
आपकी नालियों की परेशानी भी दूर हो जाएगी।“
विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विभिन्न गलियों में पदयात्रा की और कई लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया।
बदरपुर विधानसभा की गौतमपुरी कॉलोनी के मनोज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद हम लोगों की समस्याएं सुनने हमारे बीच आए। हमसे बातचीत की।
अब हमारे यहां गंगा वाटर आने लगेगा।
सीवर लाइन भी डलने लगेगी।
गलियां भी पक्की हो जाएंगी।
इन सबसे हम लोगों सम्मानजनक जिंदगी मिलेगी।
बीआईडब्ल्यू कैंप के डी. प्रधान कहते हैं कि मैंने पहली बार देखा है कि इस तरह खुद कोई मुख्यमंत्री गलियों में जाकर, घर-घर जाकर लोगों से मिलता हो।
उनकी समस्याएं सुनता हो।
अरविंद केजरीवाल ऐसा कर रहे हैं।
आज वह हमारे लोगों से मिलने भी आए।
पानी, सीवर, सड़कों की समस्याओं को सुलझाने के अलावा उन्होंने लोगों की कई अन्य समस्याओं का समाधान भी मौके पर कर दिया।