ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम फलैदा में दर्जनों ग्रामोें को हरियाणा से जोडने वाले इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के अन्तर्गत 06 करोड 34 लाख रूपये की धनराशि से पौने पाँच किमी0 बनने वाली भोले के मंदिर से फलैदा होते हुए हरियाणा के बागपुर तक की सडक का शुभारम्भ कराते हुए, उपस्थित ग्रामीणों से कहे।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’यह सडक विगत कई वर्षों से बदहाल थी, जिससे बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। क्षेत्र के लिए वरदान कही जाने वाली इस सडक के बन जाने के बाद विकास को गति मिलेगी। चुनाव से पूर्व जनता से जो विकास के वादे किए थे, उन वादों को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है।’’
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’लोक निर्माण विभाग के अधीन निर्मित होने जा रही उपरोक्त सडक का निर्माण किया जायेगा, जिसके बनने से इस मार्ग से काफी तादात में वाहनों का उत्तर प्रदेश से हरियाणा आना जाना होगा तथा भौगोलिक दृष्टि से भी उक्त मार्ग अत्यन्त महत्वपूर्ण है।’’
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भारतपाल सिंह भाटी, अवर अभियंता ब्रहमपाल सिंह, फरमान अली, राजेश वर्मा, मुन्नाकांत सिंह आदि के अलावा रोहतान सिंह महाश्य, भोलू शर्मा, अतर सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, पप्पू नम्बरदार, ओमवीर सिंह, संजय सिंह, सुभाष सिंह, अजीत सिंह, हमीर सिंह, किशन सिंह प्रधान जी, हरकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
इससे पहले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव फलैदा बांगर में जनसमस्याएं जानी और कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
—