बस मार्शल की बहादुरी पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
EROS TIMES: मैं दिल्ली के बस मार्शलों को बधाई देता हूं कि दिल्ली की बसों को उन्होंने सुरक्षित किया है। बुधवार को बस मार्शल अरुण कुमार की तत्परता की वजह से दिल्ली से एक बच्ची का अपहरण होने से बच गया। बच्ची को अपने पास पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था।
बहादुरी दिखाने वाले मार्शल अरुण कुमार और कंडक्टर विरेंद्र पर मुझे गर्व है। अरुण से मैंने बृहस्पतिवार को मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही उन्हें बधाई दी। दिल्ली सरकार दोनों बहादुरों को सम्मानित करेगी।
बसों में मार्शलों को नियुक्त करने के पीछे का हमारा मकसद यही था। मार्शल ने जिस तरह से जान की परवाह किए बगैर बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से बचाया और बदमाश को सलाखों के पीछे पहुंचाया, वह काबिले तारीफ है। सिर्फ तीन सप्ताह में दिल्ली की बसों में तैनात मार्शलों ने कलस्टर बसों में दस पाकेटमारों को भी पकड़ा है। इससे उन क्षेत्रों में होने वाले अपराध में कमी आई है। मार्शलों की बहादुरी से अब अपराधी भी डरें हैं।
इस घटना में बस में बैठी कई सवारियों ने भी आगे बढ़ कर अरुण की मदद की। अगर हम कहीं भी कोई गलत काम देखते हैं, तो सच्चा भारतीय और अच्छा नागरिक होने के नाते हमें आगे बढ़ कर पीड़ित की मदद करनी चाहिए। उन सभी सवारियों को भी सलाम जिन्होंने अच्छे भारतीय होने का उदाहरण पेश किया।
– अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली