निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करते हुए कहा कि 5 राज्यों का होगा विकास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल यानी मंगलवार को आम बजट पेश कर दिया है। बजट पेश करते हुए उन्होंने कई योजनाओं का एलान किया है। ऐसी ही एक है ‘पूर्वोदय’ योजना। बता दें वित्त मंत्री ने कहा कि ये योजना देश के पूर्वी हिस्से के पांच राज्यों के लिए तैयार की गई है। इस योजना से जिन राज्यों को फायदा होगा वो बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा है। वित्त मंत्री ने कहा कि योजना से इन राज्यों में विकास होगा। पूर्वोदय योजना का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्वी भाग के राज्य प्राकृतिक एस्टेट से समृद्ध हैं और इनकी सांस्कृतिक परंपराएं भी मजबूत हैं। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए पूर्वोदय योजना तैयार की जा रही है। पूर्वोदय योजना में मानव संसाधन विकास, अवसंरचना और आर्थिक अवसर तैयार करना शामिल है, जिससे देश का पूर्वी भाग विकसित भारत के क्षेत्र के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएं। वित्त मंत्री ने बजट में बिहार के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बिहार में विकास परियोजनाओं के लिए 59409 करोड़ की योजनाओं की घोषणा की है। बिहार को 26 हजार करोड़ रुपये चार सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए दिए गए हैं। साथ ही बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए 21400 करोड़ रुपये बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए दिए जाएंगे। बिहार में इसके अलावा नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज भी बनाए जाएंगे। बाढ़ परियोजना के लिए भी सरकार ने पैसा दिया है। बिहार के अलावा आंध्र प्रदेश के लिए भी वित्त मंत्री ने फंड देने का वादा किया है। आंध्र प्रदेश को राजधानी के लिए विशेष वित्तीय सहायता के रूप में 15 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बजट में मच अवेटेड पोलावरम प्रोजेक्ट के लिए भी वित्तीय सहायता देने का एलान किया गया।

admin

Related Posts

वक़्फ बोर्ड में ऐसा क्या है? जिसके बदलाव से मुसलमान है डरा हुआ!

EROS TIMES: भारत में रेलवे और रक्षा मंत्रालय के बाद सबसे ज्यादा जमीन वक्फ बोर्ड के पास बताई जाती है। जबकि मुस्लिम समाज का साफ़ कहना है पता नही ये…

वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हमे तसल्ली दे सकती है लेकिन हमें जीतने की रणनीति पर काम करना होगा।- देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 258 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में संगठन मजबूती के लिए आज मासिक बैठकों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘साइ – कॉन 2025’’ इनोवेट एंड इटीग्रेटेड इंर्टनशिप कार्यक्रम का आयोजन

  • By admin
  • April 3, 2025
  • 36 views
एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘साइ – कॉन 2025’’ इनोवेट एंड इटीग्रेटेड इंर्टनशिप कार्यक्रम का आयोजन

वक़्फ बोर्ड में ऐसा क्या है? जिसके बदलाव से मुसलमान है डरा हुआ!

  • By admin
  • April 3, 2025
  • 55 views
वक़्फ बोर्ड में ऐसा क्या है? जिसके बदलाव से मुसलमान है डरा हुआ!

वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हमे तसल्ली दे सकती है लेकिन हमें जीतने की रणनीति पर काम करना होगा।- देवेन्द्र यादव

  • By admin
  • April 3, 2025
  • 32 views
वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हमे तसल्ली दे सकती है लेकिन हमें जीतने की रणनीति पर काम करना होगा।- देवेन्द्र यादव

एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘लैंगिक संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न की रोकथाम के बारे में जागरूकता’’ पर कार्यशाला का आयोजन

  • By admin
  • April 3, 2025
  • 46 views
एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘लैंगिक संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न की रोकथाम के बारे में जागरूकता’’ पर कार्यशाला का आयोजन

सांसद ने नॉएडा-ग्रेटर नॉएडा मेट्रो के लंबित प्रोजेक्ट का मुद्दा लोकसभा (सदन) में उठाया

  • By admin
  • April 3, 2025
  • 24 views
सांसद ने नॉएडा-ग्रेटर नॉएडा मेट्रो के लंबित प्रोजेक्ट का मुद्दा लोकसभा (सदन) में उठाया

बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

  • By admin
  • February 27, 2025
  • 144 views
बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त