नोएडा:EROS TIMES: भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर की बैठक सेक्टर 20 विधायक पंकज सिंह के कार्यलय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता व संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चमन अवाना ने की।
जिसमें आगामी कार्यक्रम युवा संसद ‘यूथ पार्लिमेंट’ की तैयारियों को लेकर रूप रेखा बनाई गयी।
जिसमे मुख्य अतिथि युवा संसद अभियान प्रदेश प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सोमवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिव वीर सिंह भदौरिया व प्रदेश मंत्री सत्येन्द्र नागर ने कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में विस्तार से रूप रेखा बनायी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सूरज सोमवंशी ने कहा युवा संसद में नोएडा शहर से पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी,यूथ आइकन, युवा जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी,जिन युवाओ ने नोएडा के नाम रोशन किया है। ऐसे 50 युवाओ को आगामी 26 नवम्बर को मुरादाबाद कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवबीर सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव व भारत के विकास की चुनोती के विषयों को लेकर युवा संसद में चर्चा की जायेगी।
प्रदेश मंत्री सत्येन्द्र नागर ने कहा कि नोएडा शहर के उभरते युवाओं के लिए यह सम्मेलन एक मिसाल कायम करेगा।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य परवीन चौहान, रामनिवास यादव,जिला सयोंजक मनोज भड़ाना,अनुज चौधरी,सचिन बैसोया, डॉ प्रसेनजित मैत्रा, उज्ज्वल सिंह, मनीष चौहान, मनोज भड़ाना, विपुल शर्मा,, परवीन झा, चंदन शर्मा , योगेंद्र रावत,सुमित भाटी,रामदास कुशवाहा,अमर परिहार, प्रदीप कौशिक,राहुल शर्मा, कुंदन कुमार, मनीष नागर, तेरस कुमार, मुकेश वर्मा, कुलदीप भाटी, ब्रह्मपाल सिंह, जीतू कुमार,विनोद पारीख,सुधांशु त्रिपाठी अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।