नोएडा:EROS TIMES: सेक्टर 39 स्तिथ राजकीय डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा संसद संपर्क अभियान नोएडा में शुरुआत की गई।
जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चमन अवाना ने बताया प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने नेतृत्व में भाजयुमो द्वारा पूरे प्रदेश में यूथ पार्लियामेंट के तहत प्रदेश के सभी क्षेत्रों एवं लोकसभा क्षेत्रों में 50 युवाओ को जोड़ा जायेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यूथ पार्लिमेंट कार्यक्रम 26 नवंबर को मुरादाबाद में किया जायेगा।
अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष अरुण यादव, व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप भाटी एवं अन्य छात्र नेताओं को संपर्क कर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर अभियान के सयोंजक अनुज चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष सचिन बैसोया,डॉ प्रसेनजित मैत्रा,जिला मंत्री मनोज भड़ाना,अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।