ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:ग्रेटर नोएडा की दमनकारी नीतियों से परेशान हो होकर जीटा -2 प्लाट अलॉटियों ने ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी पर दिया सांकेतिक धरना दिया।
अलॉटी हरीश सभरवाल ने बताया ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी ने 2010 में एक आवासीय स्कीम जीटा-२ में लांच की थी। जिसमे 120,200,300,वर्ग मीटर के प्लाट निकाले थे ,जिसमे लगभग 300 लोगो को प्लाट अलॉट हुआ था। जिसका कब्ज़ा 2013 तक देना अनवार्य था, लेकिन आज 2018 तक भी कब्ज़ा नहीं मिला है। सभी अलॉटी कई वर्षो से लगातार अधिकारियो के समपर्क में है। लेकिन अभी तक कोई भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। अलॉटी कई बार जनसुनवाई में भी सीईओ एव एसीईओ से भी मिल चुके है। लेकिन अभी तक केवल आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। तथा अलॉटी कई बार जिला अधिकारी से भी मिल चुके है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हरीश सभरवाल ने कहा हमें तो बिल्डरों की मार से भी ज्यादा मार पड़ रही है।
इस धरने में अशोक कटकवल ,प्रमोद अग्रवाल ,प्रियंका शर्मा ,मनीष ,संजय ग्रोवर ,बादशाह सिंह ,पंडित जी आदि लोग मौजूद थे।