नोएडा:EROS TIMES: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विकास कार्यों में एक और विकास की कडी को जोडते हुए आज 80 लाख रूपये की धनराशि से गांव भोयरा, बेगमाबाद व म्याना में होने वाले विकास कार्यों का शुभारम्भ कराया।
विगत दिनों जिस तरह सिरसा से कासना गोल चक्कर तक निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया, उसी तरीके से आज 27 नवम्बर 2018 को हरियाणा सीमा पर स्थित बेगमाबाद गांव में विकास कार्यों का शुभारम्भ कराये।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जेवर ब्लाॅक के गांव म्याना में प्राची, भोयरा में बी.एड की छात्रा अनामिका व बेगामाबाद में कु0 चंचल, दीक्षा, ऋतु व छाया से विकास कार्यों का शुभारम्भ कराते हुए कहा कि ’’जब से देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से चारों तरफ तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे जनता को काफी सुविधा मिल रही है तथा आने वाले समय में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही रहने दी जायेगी।’’
विकास कार्यों के शुभारम्भ से पूर्व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को जाना।
इससे पूर्व दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले दनकौर ब्लाॅक के सलैमपुर गुर्जर निवासी सौरभ भाटी के घर जाकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’सौरभ भाटी के बेहतरीन प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नही है।
जिला व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों के सम्मान में कोई कमी नही रहने दी जायेगी।’’