नोएडा:EROS TIMES: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को नव ऊर्जा युवा संस्था ने शहर में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम सेक्टर 44 छलेरा के कम्युनिटी सेण्टर में आयोजित हुआ। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश चौहान ने द्वीप प्रज्जलित कर किया।
सेक्टर 44 से योगेश शर्मा और अर्थ पैराडाइस की प्रिंसिपल सुषमा अवाना ने महिलाओं को सम्मानित किया। मंच का संचालन डॉली कुमारी एवं रीना पवार ने किया।
कार्यक्रम में महिला द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के लिए गीत एवं अभिभाषण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
वही संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने अपने संबोधन में कहां की आज की महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है चाहे कोई भी क्षेत्र हो महिलाओं की भागीदारी समाज में पुरुषों के समान है।
एबीपी गंगा ने फरवरी में नारी कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसके माध्यम से उन महिलाओं की कहानी को दिखाया गया जो समाज के लिये एक नजीर हैं। इस कारवां की शुरुआत लखनऊ से हुई थी। जिसके बाद प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी महिलाओं को एक मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में 31 महिलाओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अंकुश प्रजापति, संदीप पाठक उपाध्यक्ष, सुषमा अवाना, पूजा शुक्ला, पप्रिया कुमारी, अलीशा चौधरी, श्रद्धा नेगी, रीता कुमारी, नूतन मिश्रा, सुमन मिश्रा, शिल्पा चौहान, श्रिष्टि चौहान, नीलम यादव, नेहा कुमारी, मंजू रानी, प्रीतिलता, रजनी कश्यप, संगीता, यशु, अनुराग, शिवानी बनर्जी, नवीन चौहान, दीपक कनोजिया, राज मंडल, ध्रुव घोष, डॉली कुमारी, डॉ अतुल चौधरी, अजय चौहान, योगेश शर्मा, अनमोल सहगल सहसचिव, सचिन गुप्ता, दीप्ति सिंह, मनीष पांडेय, विवेक पंडित उपस्थित थे।