युगधारा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं शिक्षा केंद्र का उद्घाटन सम्पन्न

Eros Times: नोएड़ा।युगधारा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं शिक्षा केंद्र का उद्घाटन सम्पन्न। नोएडा सेक्टर-93 में गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई महिला स्वरोजगार एवं शिक्षा केंद्र की शुरुआत। इसका उद्घाटन श्रीमति उमा खुनाल ( जिला महिला कल्याण विभाग),अरुण कुमार ( चेयरमैन युगधारा फाउंडेशन ), व नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के कर कमलो से मुख्य कार्यालय, सेक्टर 93 नोएडा मे किया गया ..
इस अवसर पर संस्था की सरंक्षक तृपता मल्होत्रा ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिये सिलाई सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण पर जोर दिया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता त्यागी ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र पर हम उन महिलाओं को जिनमें छोटे-छोटे हुनर है, प्रशिक्षित करके उन को रोजगार देंगे और इस सेंटर के माध्यम से उनको शिक्षित भी किया जाएगा प्रशिक्षण के द्वारा महिलाओं के द्वारा थैले शगुन की थैलियां, कुशन कवर, तकिए के कवर, और भगवान की ड्रेस बनवाकर छोटे-छोटे काम महिलाओं को दिए जाएंगे.. महिलाओं से साड़ी फॉल तुरपाई, कपड़ों की मरम्मत करवाई जाएगी।कार्यक्रम का संचालन सुषमा अवाना (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ) ने किया। संस्था के चेयरमैन अरुण कुमार ने संस्था के द्वारा ऐसे शिक्षा और सिलाई सेंटर के लिए पूर्ण सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात की। महिला कल्याण विभाग से उमा ने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास ही महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बना सकते हैं। नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी ओर से संस्था के इस पहल को वह पूर्ण रुप से सहयोग करेंगे और उन्होंने इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि महिला शिक्षित हो और उनमें हाथ का हुनर हो तो महिला खुद में आत्मनिर्भर बन जाती। राष्ट्रीय महासचिव कपिल त्यागी, मुख्य सलाहकार विमला कुमारी, सदस्य राहुल अवाना समेत सैकड़ो ग्रामीण महिलाये उपस्थित रही…..

  • admin

    Related Posts

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    चुनौतीयौ पर चिंतन विषय पर गोष्ठी सम्पन्न  EROS TIMES: गाजियाबाद,वीरवार 27 फरवरी 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “ऋषि बोध दिवस” के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन…

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    EROS TIMES: 14 फ़रवरी, नोएडा: इस वैलेंटाइन डे पर अपटाउन बाय एडवांट ने कपल्स, दोस्तों और संगीत प्रेमियों को प्यार, म्यूजिक और जश्न से भरी शाम के लिए आमंत्रित किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    • By admin
    • February 27, 2025
    • 80 views
    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 109 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 130 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 200 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 184 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 180 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन